रोहतक। नगर निगम के दो वार्ड 18 और 20 को कूड़ा उठाने के लिए 15 गाड़ियां मिली हैं। निगम पार्षद प्रवीण कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सफाई निरीक्षक नरेंद्र, वार्ड 18 से पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र रोहिल्ला सहित और भी लोग मौजूद रहे। इससे अब लोगों को घरों से कूड़ा उठान की समस्या का समाधान होगा। सर्कुलर रोड पर झज्जर चुंगी के निकट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रोहतक वार्ड 18 और 20 को कूड़ा उठाने के लिए मिली 15 गाड़ियां, पार्षद प्रवीण कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

