Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक वार्ड 15 बना सबसे हॉट वार्ड, पार्टियों में टिकट मांगने वालों की लगी लंबी कतार: टिकट ना मिलने पर कई प्रत्याशी निर्दलीय भी मैदान में कूदने को तैयार

रोहतक नगर निगम चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।किसी भी वक्त चुनावों का ऐलान हो सकता है। वार्ड 15 जिसमें पूर्व सोशल मिडिया प्रभारी भाजयुमो रोहतक रिंकू कपूर का निवास स्थान है इस लिए सबसे हॉट वार्ड बनकर उभरा है।

कांग्रेस एवं भाजपा में टिकट मांगने वालों की लंबी कतार है।जहां भाजपा में राधेश्याम ढल प्रवीण नारंग रिंकू कपूर अनिल मिगलानी पवन भयाणा और अंकित शर्मा अपना दावा ठोक रहे हैं।वहीं कांग्रेस में संजय खुराना सचदेवा फैमिली मुख्य रूप से अपना दावा ठोक रहे हैं।जब हमारे रिपोर्टर ने रिंकू कपूर से बात की तो उन्होंने कहा इस बार 100% मैदान में आने का मन बना लिया है।पूरी चिन्योट कालोनी ओर पटेल नगर और वार्ड का पूरा समर्थन हासिल है और पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे । उन्होंने दावा किया उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलेगा और जीत भी हासिल करेंगे ।

Exit mobile version