रोहतक, 21मार्च 2026: हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की रोहतक यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए फिर से एक और सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, ब्यूरो की टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है । आरोपियों के कब्जे से 13 ग्राम 40 मिलीग्राम हेरोइन को बरामद किया गया है।
ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार , IPS के सख्त निर्देशों पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS ने स्पष्ट किया है कि “नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
कार्यवाही का संचालन
रोहतक यूनिट प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा, IPS के नेतृत्व में पुरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसका उदेश्य नशा तस्करी की जड़ों को समाप्त करना है। यूनिट मे उपस्थित सहायक उप-निरीक्षक रोहतास को एक गुप्त मिली कि सोनू पुत्र राजेंन्द्र निवासी रैनकपुरा खोखराकोट रोहतक जो अपने मकान के आगे गली में बैठा हिरोईन बेच रहा है जिसने काले रंग का ट्रैकसूट पहना है अगर फोरी रैड की जावे तो वह हिरोईन सहित काबू आ सकता है। पुलिस टीम ने तुरंत मुखबर के बताए अनुसार कार्यवाही करते हुए साथी मुलाजमान की सहायता से उपरोक्त व्यक्ति को नशीला पदार्थ सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 13 ग्राम 40 मिली ग्राम हेराईन ( चिट्टा ) बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू पुत्र राजेन्द्र वासी रैनकपुरा खोखराकोट रोहतक के रूप मे हुई है। आरोपियों को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।
निरीक्षक कृष्ण कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज का सहयोग अनिवार्य है। यदि आपको कहीं भी नशा व्यापार या तस्करी की जानकारी मिले, तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
