Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Rohtak Triple Murder: महिला और दो मासूमों की गला दबाकर की हत्या, पति को पुलिस ने लिया हिरासत में

रोहतक के कलानौर से सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कलानौर में अनाज मंडी में खाद बीज की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों को हत्या कर दी। वारदात की सूचना के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। दुकानदार को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक महिला का पति आढ़त का काम करता है। जो खाद-बीज की दुकान चलाता है।

ADTV.

जानकारी के अनुसार कलानौर अनाज मंडी में आढ़ती के घर के सोमवार सुबह तीन मौतों की सूचना पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में कलानौर थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन की तो बैड से मकान मालिक की पत्नी रिंपी (34), बेटी अवनी (10) और अवंतिका (8) का शव मिला। महिला का पति बाथरूम में बंद मिला है। तीनों के शव बेड पर मिले हैं। महिला के पास दोनों बेटियां लेटी हुई थी।

छानबीन में सामने आया है कि तीनों के गले पर निशान मिले हैं। पति बाथरूम के अंदर बंद मिला। बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद था। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यही लगता है कि तीनों की गला किसी तार से दबा कर हत्या की गई है। इस हत्याकांड में और कौन- कौन शामिल है। पुलिस इस बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। अगर पति ने इस वारदात को अंदाम दिया तो वह बाथरूम के अंदर बंद कैसे मिला। पुलिस की जांच फिलहाल जारी है।

ADTV.

कलानौर पुलिस थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि अनाज मंडी में मां व दो बेटियों की हत्या होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं FSL टीम को भी बुलाया गया है, ताकि घटनास्थल से हत्या के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

Exit mobile version