Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक कुत्तों व बंदरों को लेकर चलाएंगे अभियान, पानी की समस्या का जल्द होगा समाधान

रोहतक के मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने सड़कों पर बेसहारा घूमने वाले गोवंश को लेकर कहा कि आज लोगों की शिकायत दूसरी तरह की मिल रही हैं। आज लोग शिकायत कर रहे हैं कि उनकी दूध देने वाली गाय को पकड़ लिया है। आप जब गाय को बाहर नहीं छोड़ोगे तो निगम उसे पकड़ेगा क्यों?

मेयर ने कहा कि नगर निगम ने एक एजेंसी को ठेका दे रखा है। जब कोई व्यक्ति दूध निकालने के बाद गाय को बाहर छोड़ देगा तो एजेंसी उस गाय को पकड़ लेगी। बाद में लोग आते है कि उनकी दुधारु गाय है, उसे छोड़ दो। लेकिन बाद में एक प्रकिया है जुर्माना लगाने की, उसके बाद ही गाय को छोड़ते हैं। इसलिए सड़कों पर अब गाय कम नजर आ रही हैं।

मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि सेक्टरों में 530 करोड़ रुपए से सड़क बनाई जाएगी, इसके लिए टेंडर जारी हो चुका है। जल्द ही सभी सेक्टरों की सड़क नई नजर आएंगी, जिससे सेक्टर वालों को भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा वार्डों के काम जो पार्षदों की तरफ से मिले थे, उनके टेंडर हो चुके हैं और सभी कामों को शुरू करवा दिया है।

मेयर ने कहा कि पानी की समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा। कुछ कॉलोनियों में पानी न आने व गंदा पानी आने की शिकायत मिल रही है, लेकिन अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं कि पानी की समस्या को दूर किया जा सके। इसमें कुछ हद तक सफल भी हुए है। आने वाले समय में पानी की समस्या का पूरा समाधान होगा।

मेयर ने कहा कि कुत्तों व बंदरों की बढ़ती संख्या को लेकर शिकायत मिल रही है। कुत्तों को पकड़ने का अभियान भी चलाया था। संबंधित अधिकारियों से इस बारे में बात करेंगे और लोगों को परेशानी होने नहीं दी जाएगी। जरूरत पड़ी तो दोबारा अभियान चलवाया जाएगा।

Exit mobile version