स्थानीय शहरी निकाय की ओर से वार्ड बंदी एरिया के हिसाब से कर दी गई ​है। लेकिन उसमें मतदाताओं को बूथवार शामिल करने से पेंच फंस गया है। मसलन एक बूथ में कहीं दो तो कहीं दो से अधिक वार्डों के वोटरों को जोड़ दिया गया है। ऐसे में कई कालोनियों के वोटर का आवास और वोट अलग-अलग वार्ड में है। नई वार्डबंदी के इस पैमाने से नगर निगम चुनाव के दौरान उलझाव की स्थितियां बनेंगी। इस बीच संतुलन बनाने में लगे चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं को अभी से पसीने छूट रहे हैं। कई लोगों ने इस बाबत डीसी, नगर निगम कमिश्नर को शिकायत दी है। इसके अलावा हरियाणा चुनाव आयोग का भी दरवाजा खटखटाने की तैयारी में हैं। ताकि समस्या का व्यवहारिक समाधान कराया जा सके।

वार्ड-21 को तीन हिस्सों को बांटा: पूर्व डिप्टी मेयर अनिल कुमार ने बताया कि वार्ड-21 को नई वार्डबंदी में तीन हिस्सों में बांट दिया गया है। इसमें करीब साढ़े 4 हजार वोट वार्ड 20 और इतना ही वोट वार्ड 22 में कर दिया गया है। जबकि भौगोलिक दृष्टि से इसमें शामिल कॉलोनियां आसपास लगती हैं।

ऐसे में मैं वार्ड नं. 20 से इस बार निगम के पार्षद का चुनाव लड़ूंगा। वार्ड-1 : पुरानी आईडीसी, शास्त्री नगर, जेपी कॉलोनी, सूर्या नगर, सिंहपुरा, सैनिक कॉलोनी, कुताना बस्ती । वार्ड-2 : संजय नगर, सैनी आनंदपुरा, रूप नगर, बाबा लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, बरसी नगर, आउटर बरसी नगर, शिव कॉलोनी, मोती नगर, श्याम कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी। वार्ड-3 : रामलीला पड़ाव, गोपाल कॉलोनी, करतारपुरा, कच्च गढ़ी, कुंआ मोहल्ला, अंबेडकर कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी आदि। वार्ड-4: शौरा कोठी, सैनीवास, डेयरी मोहल्ला, बाबा बालकनाथ कॉलोनी, गोपाल कॉलोनी, कबीर कॉलोनी, अनंतपुरम, फौजी कॉलोनी और रैनकपुरा। वार्ड-5 : हनुमान कॉलोनी, खोखराकोट, फतेहपुरी कॉलोनी, सालारा मोहल्ला, पाड़ा मोहल्ला, गुरुनानकपुरा, तेज कॉलोनी, राजीव नगर, कच्चा चमारिया रोड, सेक्टर 7-1, सेक्टर 7-2 और सेक्टर 37। वार्ड-6 : बाबरा मोहल्ला, केवलगंज, धोबी मोहल्ला, प्रताप मोहल्ला, कायस्थान मोहल्ला, प्रधाना मोहल्ला और कसाईयों वाला चौक। वार्ड-7 : किला मोहल्ला, किला रोड बाजार, पाड़ा मोहल्ला, गोहाना अड्डा एरिया, संजय नगर, कृपाल नगर और उसके आसपास का एरिया। वार्ड-8 : छोटूराम चौक, सैनीपुरा, गंगा बिशन नगर, भगवान दास कॉलोनी, चमनपुरा, न्यू राजेंद्र नगर, चुन्नी नगर, सुखपुरा, प्रेम नगर और दुर्गा कॉलोनी। वार्ड-9 : कैलाश कॉलोनी, विकास नगर, आजादगढ़, किशनपुरा, लक्ष्मी नगर, उत्तम विहार, ऋषि नगर, सूर्य नगर, बसंत विहार, प्रवेश नगर, राजेंद्र नगर, छोटूराम नगर सुखपुरा चौक के नजदीक, राजीव गांधी स्टेडियम, सेक्टर 6, विशाल नगर, कबीर कॉलोनी, जसबीर कॉलोनी, पंचवटी, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, हरकी देवी कॉलोनी, हरकी देवी कॉलोनी का बाहरी एरिया व सेक्टर तीन। वार्ड-10 : सेक्टर-4, 5, 29, 30, 31ए, 32, 33, 34, 35, 36, 36ए, बोहर, बोहर गांव का बाहरी एरिया, गढ़ी बोहर, अस्थल बोहर और पार्श्वनाथ कॉलोनी। वार्ड-11 : बलियाणा, गढ़ी बोहर, खेड़ीसाध, माजरा, से.- 26, 26ए, से.- 27, 27ए, से.- 28 व से.- 30ए। वार्ड-12 : सेक्टर-1 और सेक्टर-2 वार्ड-13 : चाणक्यपुरी कॉलोनी, राम गोपाल कॉलोनी, भरत कॉलोनी, कमल कॉलोनी, तिलक नगर, छोटूराम नगर, ऑफिसर्स कॉलोनी, तिलक नगर, विनय नगर, ताऊ नगर बाहरी, सेक्टर-14, देव कॉलोनी, निर्मल नगर, एमडीयू, मेडिकल मोड़ के नजदीक राजीव नगर।

वार्ड-14 : मानसरोवर कॉलोनी, चांद नगर, झंग कॉलोनी, रूप विहार, मॉडल टाउन, सुभाष नगर, आदर्श नगर, न्यू चिन्योट कॉलोनी, श्रीनगर कॉलोनी और पीजीआईएमएस परिसर। वार्ड-15 : चिन्योट कॉलोनी, पटेल नगर, अर्जुन नगर, गांधी नगर और जवाहर नगर। वार्ड-16 : डीएलएफ कॉलोनी, शक्ति नगर, जगदीश कॉलोनी, प्रताप नगर, नेताजी नगर, राम नगर, गीता कॉलोनी, चावला कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, टेक नगर। वार्ड-17 : शौरी मार्केट, जैनजति मोहल्ला, सराय मोहल्ला, पीर जी मोहल्ला, घनीपुरा, पुरानी अनाजमंडी, रामसुख दास कॉलोनी, शिवम एन्क्लेव, शक्ति नगर, हरि नगर, संत नगर, हुडा काम्प्लेक्स। वार्ड-18: गीताजंलि कॉलोनी, अलकनंदा कॉलोनी, हिंदू कॉलेज, शिव नगर, राजेंद्रा कॉलोनी, नई अनाजमंडी, सेक्टर 18, न्यू जनता कॉलोनी, न्यू अग्रसेन कॉलोनी, सेक्टर 21, पुरान शुगर मिल, जनता कॉलोनी, वैश्य संस्था, पालिका कॉलोनी, मीट मार्केट एरिया, रेलवे लाइन के साथ कृष्णा कॉलोनी डेयरी।

वार्ड-19 : नया पड़ाव, काठमंडी, रामनगर और जनता कॉलोनी झज्जर रोड। वार्ड-20 : शुगर मिल कॉलोनी, हरि सिंह कॉलोनी, देव विहार, विजय नगर, झज्जर रोड, कमला नगर, प्रीत विहार, आजाद नगर, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी। वार्ड-21 : अमृत कॉलोनी, पहरावर गांव, कन्हेली गांव, न्यू विजय नगर, अजीत कॉलोनी, शीतल नगर, सेक्टर-22, छोटूराम कॉलोनी, अंबेडकर नगर शामिल है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!