Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक: महम अपराध शाखा की टीम ने युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार, एक देसी पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस बरामद

   रोहतक पुलिस की अपराध शाखा महम की टीम ने थाना महम एरिया से युवक को अवैध हथियार सहित काबू किया गया है। युवक से एक देशी पिस्तौल व 02 जिन्दा रौन्द बरामद हुये है। युवक को पेश अदालत किया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।

पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि मुख्य सिपाही सन्दीप के नेतृत्व मे अपराध शाखा महम की टीम क्रांति चौक गोहाना मोड महम के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की महम आउटर बाईपास गांव चैनत निवासी युवक अवैध हाथियार लिए हुये है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान टिनू पुत्र इन्द्रसिंह निवासी गांव चैनत हॉसी के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देशी पिस्तौल व 02 जिन्दा रौन्द बरामद हुये है। आरोपी युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम मे अभियोग संख्या 325/2026 अंकित किया गया है।
Exit mobile version