Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में सीआईए-1 स्टाफ की टीम द्वारा MDU में हुई फायरिंग मामले में शामिल रहा आरोपी गिरफ्तार

Man in handcuffs

रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने छापेमारी करते हुए गांव रिठाल निवासी विजय व उसके दोस्तो पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय मे हुई फायरिंग की वारदात को अंजाम देने की वारदात मे शामिल रहे आऱोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ उप.नि. अनेश कुमार ने बताया कि दिनांक 03.09.2022 को सांय के समय पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक मे गोली चली है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की। गांव रिठाल निवासी विजय की शिकायत के आधार पर धारा 307/34 भा.द.स व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 264/2022 अंकित कर जांच शुरु की गई।

प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि विजय का दीपक पुत्र मंगत राम निवासी खेडी महम के साथ पैसे का लेन देन है जिसके लिए दीपक विजय को पैसे देने के लिए काफी बार टाईम दे चुका था। दिनांक 03.09.2022 को दीपक ने विजय को पैसे का हिसाब के लिए 4 बजे रोहतक मिलने को कहा। कुछ देर बाद सुशील निवासी आसन का विजय का पास फोन आया व विजय को 5.30 बजे महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय मे बुला लिया। विजय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी के पास चला गया। जंहा गाडी मे अमीत उर्फ मोनू, विकास फौजी व अन्य लडका दीपक के साथ गाडी मे बैठे हुए थे। विजय को भी दीपक ने गाडी मे बैठा लिया। अमित ने विजय को कहा कि दीपक पैसे नही देगा। विजय ने अपने पास अपने जानकार हर्ष को वहां पर बुला लिया। हर्ष के साथ उसके दोस्त कुलदीप, विदित भी वहां आ गए। विजय सुशील, हर्ष व उसके दोस्तो के साथ आपस मे बाते करने लगा। विजय को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। विजय ने देखा कि अमित उर्फ मोनू अपने हाथ मे लिए हुए पिस्तौल से उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है। विजय के दोस्त सुशील के हाथ पर, कुलदीप के पैर पर गोली लगी। विजय के शोर मचाने पर दीपक व अन्य युवक मे सवार होकर मौके से फरार हो गये। गोली लगने से घायल हुए हर्ष, विदित, कुलदीप व सुशील को इलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक मे दाखिल करवाया गया।

मामले की जांच प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 15.11.2022 को सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने स.उप.नि. विनोद दलाल के नेतृत्व मे छापेमारी करते हुए आरोपी विकास पुत्र भूप निवासी नौरंगवास जटान जिला चरखी दादरी को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी विकास सी.आर.पी.एफ मे सिपाही के पद पर कार्यरत था हाल में आरोपी सिपाही के पद से निलंबित है।

Exit mobile version