रोहतक में दंपती हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। होटल और प्रॉपर्टी नाम ना करने पर बेटे ने मां-बाप को मौत के घाट उतारा था। आरोपी बेटा नशा करने व जुआ खेलने का आदी था। इसी के चलते उस पर काफी कर्ज भी था। उसने इससे पहले कई बार माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जब उसकी बात नहीं बनी तो उसने इस घटना को अंजाम दे दिया

तारा होटल

पंजाब के लुधियाना निवासी चांदनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता चंद्रभान ने जनता कॉलोनी में ही तारा नाम से होटल बनाया हुआ है। उसके भाई तरुण नशा करने व जुआ खेलने का आदी था। जिसके कारण उसके सिर पर काफी कर्ज था। जब भी वह मायके आती थी तो उसका भाई माता-पिता को कहता था कि होटल व मकान सहित सारी प्रॉपर्टी उसके नाम कर दो, नहीं तो गोली मारने की धमकी देता था। इसी बात को लेकर उसका भाई मां निशा व पिता चंद्रभान को परेशान रखता था।

चांदनी ने कहा कि उसका भाई 2019 में अपनी पत्नी व दो बच्चों को लेकर कहीं बाहर रहने लगा था, लेकिन करीब एक साल पहले फिर से परिवार को लेकर वापस घर लौट आया। वापस आते ही प्रॉपर्टी नाम करने का दबाव बनाने लगा। यहां तक कि अपनी बहन व जीजा चिराग को भी प्रॉपर्टी नाम न करवाने के एवज में माता-पिता को गोली मारने की धमकी देता था।

मृतक दंपती के सिर में गोलियां मारी हुई थी। निशा का शव बेड पर पड़ा हुआ था। वहीं चंद्रभान का शव बेड के साइड में पड़ा हुआ था। हत्या की वारदात के बाद मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने भी घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए। ताकि हत्या से संबंधित अधिक से अधिक जानकारी जुटाई जाए।

शिवाजी कॉलोनी पुलिस थाना के एसएचओ शमशेर सिंह ने बताया कि मृतक दंपती का पोस्टमार्टम होने के बाद हत्या से संबंधित अधिक जानकारी मिल पाएगी। बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!