Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक सुपवा के छात्रों ने पानीपत में किया इंडस्ट्रियल विजिट: टेक्सटाइल डिजाइन स्टूडेंट्स ने करीब से समझी प्रोडक्शन प्रक्रिया

दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के छात्रों ने पानीपत का एक दिवसीय इंडस्ट्रियल भ्रमण किया। इसमें डिजाइन फैकेल्टी के टेक्सटाइल डिजाइन विभाग के 29 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। उन्होंने महाजन ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड का दौरा किया और कंपनी की टेक्सटाइल प्रोडक्शन प्रणाली को करीब से देखा।

छात्रों ने महाजन इंडस्ट्रीज के विभिन्न विभागों रंगाई, बुनाई, वाशिंग व फिनिशिंग, नमूना निर्माण, स्क्रीन व डिजिटल प्रिंटिंग, डिजाइन, फोटोग्राफी स्टूडियो का दौरा किया। छात्रों को इस भ्रमण के दौरान काफी कुछ सीखने को मिला। इंडस्ट्रियल भ्रमण में महाजन इंडस्ट्रीज के सोर्सिंग हेड जितेंद्र सिंह की भूमिका काबिले तारीफ रही। डिजाइन डायरेक्टर कृष्ण गोराई ने डिजाइन व फोटोग्राफी स्टूडियो में डिजाइन ब्रीफ डेमोस्ट्रेशन दिया। वीविंग हेड हिमांशु मिश्रा ने बुनाई की तैयारी और बुनाई प्रक्रिया को डेमोस्ट्रेशन के जरिए छात्रों को समझाया। एचआर रोहित धमीजा ने छात्रों के इंडस्ट्रियल भ्रमण का इंतजाम कराने में सहयोग दिया। डिजाइनर श्वेता व मर्चेंडाइजर खुशी ने छात्रों को महाजन इंडस्ट्रीज के विभिन्न विभागों का दौरा करवाया। सुपवा के टेक्सटाइल डिजाइन विभाग के एचओडी अनिल कुमार व असिस्टेंट प्रोफेसर सृष्टि सिंह इंडस्ट्रियल भ्रमण के दौरान छात्रों के साथ मौजूद रहे।

इस दौरान एचओडी अनिल कुमार ने कहा कि डीएलसीसुपवा में पढ़ रहे छात्रों के चहुंमुखी विकास के लिए इस तरह के भ्रमण समय-समय पर कराए जाते हैं। इसके लिए कुलगुरु डॉ अमित आर्य, रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मनोचा, फैकेल्टी ऑफ डिजाइन की एफसी डॉ शैली खन्ना का निरंतर सहयोग मिलता रहता है। यूनिवर्सिटी प्रशासन सदैव छात्रों को इंडस्ट्रीज की जरूरत के मुताबिक तैयार करने के लिए प्रयासरत रहता है। इसलिए उन्हें क्लासरूम में दी जाने वाली शिक्षा के साथ ही उद्योगों का दौरा कराया जाता है, ताकि वे जान सकें कि अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद उन्हें व्यवहारिक तौर पर किस तरह से उद्योगों में कार्य करना है।


Exit mobile version