Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस अधीक्षक ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को काबू करने पर दो युवओ को किया सम्मानितरोहतक पुलिस की अपील- आरोपियों को पकड़वाने में जिला पुलिस का करें सहयोग

पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग ने बताया कि दिनांक 21.04.2024 को चमेली मार्केट मे मोटरसाइकिल सवार दो युवको ने एक महिला के हाथ से पर्स छीनने की वारदात को अंजाम दिया गया। महिला के पर्स मे 1500 रुपये व एक मोबाइल फोन मौजूद था। चन्द्रकांता शिकायतकर्ता कि शिकायत के आधार पर धारा 379ए/34 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 164/2024 अंकित कर जांच शुरु की गई। दौरान जाँच दिनांक 21 अप्रैल 2024 को पड़ता मोहल्ला निवासी हेमंत व जतिन ने केस को ट्रेस करवाने व आरोपी को पकड़वाने में पुलिस सहयोग किया।

पुलिस अधीक्षक ने हेमंत पुत्र रमेश निवासी प्रताप मौहल्ला व जतिन पुत्र अशोक निवासी प्रताप मौहल्ला की बहादुरी के कार्य को देखते हुए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेजा जा चुका है।


रोहतक पुलिस की आम जन से अपील है कि अपराध पर रोक लगाने व आरोपियो को पकड़वाने में जिला पुलिस का सहयोग करें। सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version