नगर निगम नरेन्द्र कुमार ने बताया कि सफाई शाखा के अधिकारियो/कर्मचारियो को निर्देशित किया गया था कि निगम क्षेत्र में प्रतिदिन विशेष सफाई अभियान चलाये जाये ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जा सके। आज नगर निगम की टीम द्वारा वार्ड नं 02 की वार्ड सदस्य व वार्ड नं0 07 वार्ड सदस्य प्रतिनिधि देखरेख व जनभागीदारी के साथ विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान मुख्य सफाई निरीक्षको की देख-रेख में चलाये जा रहे है ताकि कार्यो की निरंतर निगरानी की जा रही है। नगर निगम की विशेष टीम द्वारा वार्डो में जागरूकता अभियान चलाकर नागरिको को गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित कर निगम की गाड़ी में अलग-अलग देने बारे प्रेरित कर रही है। नागरिको को डस्टबीन के प्रयोग करने बारे अपील की जा रही है ताकि कूड़ा इधर-उधर न फैका जाये। नागरिको से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करने व अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने बारे अपील की जा रही है।
नगर निगम नरेन्द्र कुमार ने कहा कि विशेष सफाई अभियान के दौरान अतिरिक्त संसाधन एंव कर्मचारी लगाकर व्यापक स्तर पर सफाई कार्य करवाया जा रहा है तथा मुख्य सड़कों, गलियों, सार्वजनिक स्थलों व विशेषकर आगामी मानसून के मध्यनजर जी.टी. सफाई, नाले/नालियो की सफाई करवाई जा रही है ताकि बरसात के समय जलभराव न हो सके। नगर निगम की टीमों द्वारा गंदगी फैलाने वालो के विरूद्व निरंतर कार्यवाही की जा रही है तथा सम्बन्धित के चालान किए जायेंगें। आज निगम की टीम ने शहर के मुख्य मार्गो, बाजारो में संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया जिस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंककर गंदगी फैलाने वाले व प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचने वालो के 8 चालान 3300 रुपये के किए गए।
निगम नरेन्द्र कुमार ने यह भी बताया कि नगर निगम की टीम द्वारा अवैध पोस्टर, बैनर एवं बोर्ड लगाने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है तथां शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, बाजारों, चौक-चौराहों तथा सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर बिना अनुमति लगाए गए पोस्टर, बैनर एवं अवैध विज्ञापन बोर्डों को हटाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
