Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक: गरनावठी के देव पर जानलेवा हमले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

 रोहतक पुलिस की टीम ने देव निवासी गरनावठी पर हुये जानलेवा हमले की वारदात में शामिल फरार चल रहे दुसरे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

          पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 26.08.2026 को सुचना मिली की एम़डीयू मे दो पक्षो मे एफडीसी कैफ़ेटेरिया मे झगडा हो रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौक़े पर पहुँच कर जाँच शुरू की। जांच के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरू की गई। मौके से पुलिस टीम ने एक पिस्तौल 6 रौन्द, थार गाडी, फ्राईपैन व चम्मचे बरामद किये। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विक्की, सुमित व अन्य लड़के देव को गंभीर चोटें मारते दिखाई दे रहे हैं। युवको ने पुरानी रंजिश के कारण देव को चोटे मारी है।

           मामले की जांच सह.उप.नि. जसबीर द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 14.10.2026 को आरोपी मोहित पुत्र दलबीर निवासी मोखरा को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपीः

1. मोहित पुत्र दलबीर निवासी मोखरा रोहतक ।

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 152 दिनांक 26.08.2026 धारा 109(1), 115(2), 191(2), 110 बीएनएस एवम शस्त्र अधिनियम थाना पी.जी.आई.एम.एस

Exit mobile version