Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक लापता युवक की JLM नहर में तलाश:3 दिन पहले दोस्तों के साथ पार्टी की थी; दादी बोली-नहीं दे रहे सही जानकारी

रोहतक के घनीपुरा से 3 दिन से लापता युवक यश वर्मा का कोई सुराग नहीं लगा है। उसके नहर में बहने की आशंका के चलते एनडीआरएफ की एक टीम जेएलएन नहर में सर्च कर रही है। युवक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर ही आरोप लगाए हैं।

जानकारी अनुसार रोहतक के घनीपुरा निवासी दिनेश वर्मा ने बताया कि उसके बेटे यश वर्मा की उम्र करीब 16 वर्ष है। वह 29 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे घर से गया था। उसके साथ 3 दोस्त भी घूमने के लिए गए थे। जब यश वर्मा की दादी ने फोन किया तो उसने बताया कि वह कुछ देर में आ रहा है, खाना बना दें। लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है।

दिनेश वर्मा ने बताया कि उसने अपने स्तर पर पता किया तो जानकारी मिली कि यश वर्मा ने अपने दोस्त अंकित, गौरव व तन्मय के साथ बैठकर जेएलएन नहर पर पार्टी की थी। इसके बाद उसके दोस्तों ने कहा कि यश वर्मा बिना बताए कहीं चला गया। इसके बाद रिश्तेदारियों व आस पड़ोस में भी तलाश किया। लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।

दिनेश वर्मा ने आरोप लगाया कि यश वर्मा के दोस्त पहले झूठ बोल रहे थे। बाद में पूछताछ के दौरान पता लगा कि उसके दोस्तों ने पार्टी के दौरान यश वर्मा के सिर में बोतल से चोट भी मार दी थी। उन्होंने मांग की कि उसके बेटे को जल्द से जल्द तलाश किया जाए।

अर्बन एस्टेट पुलिस थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम युवक को नहर में तलाश रही है। लेकिन अभी तक अभी तक वह नहीं मिला। प्राथमिक जांच के अनुसार यश वर्मा नहर में ही डूबा प्रतीत हो रहा है। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। दोस्तों से भी पूछताछ की गई है।

Exit mobile version