Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक: एसडीयू स्टाफ की कार्रवाई, युवक अवैध हथियार सहित गिरफ्तार; देसी पिस्तौल और दो जिंदा राउंड बरामद


रोहतक पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देशी पिस्तौल व दो रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से पुछताछ की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 29.05.2026 को मुख्य सिपाही नवीन के नेतृत्व मे स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ की टीम रुपया चौक से दिल्ली बाईपास रोड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त रुपया चौक की तरफ से आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान अंकित उर्फ टीटी पुत्र जलधीर निवासी गढी बोहर के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देशी पिस्तौल व दो रौंद बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शिवाजी कॉलोनी मे अभियोग संख्या 212/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version