सावन कृपाल रूहानी मिशन की रोहतक शाखा की ओर से गोहाना रोड़ पर स्थित कृपाल आश्रम में 22 जनवरी, 2023 को रेडक्रॉस सोसायटी और रोहतक पी.जी.आई.एम.एस. के सहयोग से 24वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 202 लोगों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया, जोकि हम सबके लिए मानव-सेवा का एक जीता-जागता उदाहरण हैं।
शिविर में मिशन के प्रवक्ता ने बताया कि रक्तदान को महादान कहा गया है। जब हम रक्तदान करते हैं तो हमें यह मालूम नहीं होता कि हमारा यह रक्त किस व्यक्ति को फायदा पहुँचाएगा और इसके अलावा रक्त लेने वाले व्यक्ति को भी इसके बारे में जानकारी नहीं होती कि यह रक्त किस व्यक्ति का है? यानि कि रक्तदान करना हमारे लिए पूर्ण रूप से निष्काम होता है क्योंकि इसमें हम अपने लिए किसी फल की इच्छा नहीं करते। इस रक्तदान शिविर में पी.जी.आई.एम.एस यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार श्री एच.के. अग्रवाल तथा डा. राजिंदर सिंह जी ने शिरकत की।
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के सान्निध्य में कार्यरत सावन कृपाल रूहानी मिशन में मानव-सेवा के कल्याण हेतु अनेक प्रकार के कार्य किये जाते हैं। जैसे समय-समय पर मिशन द्वारा मुफ्त मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर व स्वास्थ्य जांच शिविरों का भी आयोजन किया जाता है तथा शारीरिक रूप से विकलांग भाई-बहनों को सहायतार्थ उपकरण भी वितरित किये जाते हैं।
इसके साथ-साथ मिशन की ओर से गरीब व बेसहारा बच्चों को आत्म-निर्भर बनाने के लिए संत राजिन्दर सिंह वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर्स में अनेक प्रकार के कोर्स फ्री कराए जाते हैं और सीनियर्स सिटीज़न के लिए भी समय-समय पर अनेक प्रकार के कार्यक्रम चलाए जाते हैं।
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज आज विश्वभर में अनेक यात्राएं कर लाखों लोगों को ध्यान-अभ्यास की विधि सिखा रहे हैं, जिससे कि हम अपने मनुष्य जीवन के ध्येय जोकि अपने आपको जानना व पिता-परमेश्वर में लीन होना है, को इसी जीवन में पूरा कर सकते हैं।

