Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक: सावन कृपाल रूहानी मिशन ने लगाया 31वां रक्तदान शिविर, 220 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

सावन कृपाल रूहानी मिशन की गोहाना रोड़ पर स्थित रोहतक शाखा ने 19 जुलाई, 2026 को कृपाल आश्रम में रोहतक पी.जी.आई. और रेडक्राॅस सोसायटी के सहयोग से 31वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 220 लोगों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया, जोकि सभी के लिए मानव-सेवा का एक जीता-जागता उदाहरण हैं।
रक्तदान शिविर की शुरूआत सुबह 9 बजे से हुई, जिसमें रक्तदान करने के लिए काफी बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान करने वालों में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा देखी गई। सभी के अंदर एक जोश था, रक्तदान की इस निष्काम-सेवा में भाग लेने के लिए। सबसे पहले ब्लड डोनेट करने वालों का रजिस्ट्रेशन कर उनके बी.पी., वजन, और ब्लड ग्रुप की जाँच की गई। फिर उसके पश्चात एक-एक करके उन सभी भाई-बहनों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। रक्तदान करते वक्त सभी रक्तदाताओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी क्योंकि रक्तदान करने से न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचती है बल्कि दान करने वाले व्यक्ति को भी मानसिक संतुष्टि प्राप्त होती है।
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी भाई-बहनों को फ्रूट, सेंडविच और जूस आदि पीने को दिया गया ताकि उन्हें किसी भी तरह की शारीरिक कमजोरी महसूस न हो। इसके अलावा डाॅक्टरों ने उन्हें अगले कुछ दिनों के लिए खान-पान व स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह भी दी। इस रक्तदान शिविर की समाप्ति दोपहर 2 बजे हुई, जिसे रोहतक पी.जी.आई. और रेडक्राॅस सोसायटी के योग्य डाॅक्टरों और अनुभवी नर्सों की टीम ने रक्तदान की प्रक्रिया को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराया।
मिशन के प्रवक्ता ने बताया किया सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा मानवता की सेवा में पूरे देशभर में समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है ताकि जरूरतमंद लोगों को रक्त की पूर्ति हो सके। शिविर में रक्तदान करने वाले भाई-बहनों को सावन कृपाल रूहानी मिशन और संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के बारे संक्षिप्त जानकारी भी दी गई और अंत में सभी भाई-बहनों को लंगर प्रसाद का भी वितरण किया गया।

सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष संत राजिन्दर सिंह जी महाराज आज संपूर्ण विश्व में ध्यान-अभ्यास द्वारा प्रेम, एकता व शांति का संदेश प्रसारित कर रहे हैं, जिसके फलस्वरूप उन्हें विभिन्न देशों द्वारा अनेक शांति पुरस्कारों व सम्मानों के साथ-साथ पाँच डाॅक्टरेट की उपाधियों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

सावन कृपाल रूहानी मिशन
शाखाः कृपाल आश्रम, गोहाना रोड़, रोहतक
मीडिया प्रभारी

Exit mobile version