Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे क्राइम पेट्रोल देख बनाई लूट की प्लानिंग, महम पहुंचे दो दोस्तों ने महिला को लूटा था

महम में महिला को चाकू मारकर गहने और नकदी लूटने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों में दीक्षित महम और देवेंद्र गुरुग्राम का रहने वाला है। दोनों को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। ताकि गहनों की बरामदगी की जा सके। पुलिस ने बताया कि दोनों सीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल देखने के शौकीन है। सीरियल देखने के बाद ही दोनों ने लूट की प्लानिंग बनाई। वारदात को अंजाम देने के लिए ​दीक्षित ने अपना गांव चुना। ताकि वारदात के बाद भागने में दिक्कत न हो। पूरी प्लानिंग के तहत दीक्षित और देवेंद्र दिल्ली से बाइक लेकर महम पहुंचे। यहां कुछ देर तक घर पर रहे। इसके बाद ससुराल के पास जिस घर में दीक्षित का आना जाना था उन्हीं काठमंडी की गीता के घर में घुस गए। गीता के साथ लूटपाट की।

दीक्षित की शादी गीता के पड़ोस में ही हो रखी है। इसलिए उसका गीता के घर में आना जाना था। वह अच्छे से जानता था कि कब वह अकेले रहती है। उसकी समय दोनों ने वारदात की। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से कलानौर, भिवानी होते हुए दिल्ली पहुंचे थे।

घर में घुसकर लूट के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। ताकि पूछताछ कर पूरे मामले का खुलासा किया जा सके।

Exit mobile version