Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ROHTAK: एशियन चैंपियनशिप में रोहतक की पहलवान रीतिका हुड्डा ने जीता रजत पदक

रोहतक:- एशियन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रोहतक की पहलवान रीतिका हुड्डा ने 76 किलोग्राम में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता। यह प्रतियोगिता जॉर्डन के अम्मान में 25 से 30 मार्च तक आयोजित की जा रही है। कोच से मिली जानकारी के मुताबिक सेमीफाइनल में कोरिया की पहलवान से उयोन जोंग को 10-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन 7-6 से फाइनल में हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। कोच के मुताबिक रीतिका ने कुश्ती की शुरुआत 72 किलोग्राम भारवर्ग में की। इसमें दर्जनों मेडल जीते। यह भारवर्ग ओलंपिक में नहीं होने के कारण अब इस खिलाड़ी ने 76 किलोग्राम भारवर्ग में खेलना शुरू किया है।

प्रतियोगिता में अब तक प्रदेश की पहलवानों ने तीन पदक जीतकर नाम रोशन किया है। रीतिका के अलावा 59 किलोग्राम वर्ग में मुस्कान नांदल व 68 किलोग्राम में मानसी लाठर ने कांस्य पदक जीता। कोच मनदीप ने बताया कि रीतिका को पहले राउंड में बाई मिली। दूसरे राउंड में जापान की पहलवान नोडोका यामामोटो को 10-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Exit mobile version