रोहतक पुलिस की टीम ने जीन्द रोड गांव भगवतीपुर के पास से गाडी व मौबाइल फोन लूट के मामले मे शामिल रहे 5 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को गिरफ़्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि वेद नगर जींद निवासी प्रिंस की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 23.08.2023 की रात को प्रिंस अपने दोस्त नमन निवासी जींद के साथ अपनी गाडी मे सवार होकर दिल्ली से जीन्द आ रहे थे। जब वह रोहतक से जीन्द रोड पर नजदीक गांव भगवतीपुर के पास पहुंचे तो प्रिंस की गाडी के आगे आर्टिका गाडी चालक ने अपनी गाडी को आगे लगाकर गाडी को रुकवा लिया। युवको ने प्रिन्स व उसके दोस्त के साथ मारपीट करके नमन की गाडी व फोन छिन कर मौके से फरार हो गये।
मामले की जांच सीआईए-1 स्टाफ स.उप.नि विनोद द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 04.09.2026 को 5 हजार रुपये का इनामी आरोपी शुभम पुत्र प्रसाद निवासी पटियाला चौंक जींद को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे छह आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपीः-
शुभम पुत्र प्रसाद निवासी पटियाला चौंक जींद।
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 214 दिनांक 23.08.2023 धारा 341, 379बी, 395, 397, 427, 120बी, 201 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम थाना लाखनमाजरा

