रोहतक, 15 दिसंबर। जसबीर कॉलोनी निवासी भारतीय सेना के रिटायर्ड कैप्टन रणबीर खोखर ने पंचकूला में हुई 34वीं हरियाणा राज्य मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विभिन्न स्पर्धाओं में 3 गोल्ड मैडल हासिल किए हैं। यह चैंपियनशिप 13 व 14 दिसंबर को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हुई थी। इस चैंपियनशिप में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप के दौरान कैप्टन रणबीर खोखर ने 60 वर्ष से अधिक की कैटेगरी में ट्रिप्पल जंप में प्रथम, 110 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम व पोल वॉल्ट में प्रथम स्थान हासिल किया। वे पिछले कई वर्ष से मास्टर चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। कैप्टन खोखर मूलरूप से कंसाला गांव के रहने वाले हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!