हरियाणा के मौसम में हो रहे बदलाव के साथ नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जुकाम, खांसी, बुखार, उल्टी सहित अन्य बीमारियों के मरीज अस्पताल में आ रहे है। रोहतक के महम एरिया में लगभग हर रोज सैकड़ों के आस-पास ओपीडी हो रही है।
नागरिक अस्पताल महम के हेल्थ इंस्पेक्टर सुनील अहलावत ने डेंगू के लक्षण के बारे में बताते हुए कहा कि आजकल आंखों व सीने में जलन, सिर दर्द, बुखार, खाने में परेशानी, उल्टी सहित अन्य बीमारी के मरीज अस्पताल में आ रहे है। उन्होंने बताया कि डेंगू की अलग-अलग स्टेज होती है। मरीज को बुखार हो रहा है, शरीर में दर्द है, खाने में दिक्कत है, तो वो नागरिक अस्पताल आकर अपना टेस्ट करवाए।
घर के आस-पास पानी जमा न होने दे, घर के कूलर में रोजाना पानी बदले। डेंगू का समय एक से दो महीने होता है, इन महीनों में अधिक केस आते है। मौसम चेंज हो रहा है, जिस मरीज को दमा है, वो जरूर ध्यान रखे। ठंडी चीजों का परहेज करने के साथ हो सकें तो पानी भी गर्म पीएं। बच्चों, बड़ों में एलर्जी बढ़ गई है। छीकें आना, सांस फूलना इसलिए गर्म चीजों का सेवन करें और ठंडी चीजों से बचे।
शरीर में किसी भी तरह के गंभीर लक्षण दिखने पर झोला छाप डॉक्टरों की अपेक्षा तुरंत नागरिक अस्पताल या अनुभवी चिकित्सक की सलाह ले।
