Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक दूषित पेयजल से जनता परेशान; कलाना मोहल्ला किला रोड़ निवासियों की CM विंडो पर शिकायत के बाद भी नहीं हुआ हल

रोहतकवासी पिछले काफी लम्बे आरसे दूषित पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। दूषित पेयजल की शिकायतें पिछले काफी समय से लगातार सामने आ रही हैं लेकिन प्रशासन रोहताकवासियों को इस समस्या से निजात दिलाने में अभी तक कामयाब नहीं हो पाया है। गौरतलब है कि बीते दिन उपयुक्त अजय कुमार द्वारा अधिकारीयों को आदेश जारी करते हुए कहा कि दूषित पेयजल की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए और कांग्रेस के प्रतिनिधि भी 29 अप्रैल को इसी समस्या को ले कर प्रदर्शन करने वाले है।

रोहतक के किला रोड स्थित कलाना मोहल्ला निवासी भी काफी समस्य से इसी समस्या से जूझ रहे हैं। कलाना मोहल्ला निवासी सुरेश कुमार विज ने बताया कि पिछले 2 सालों से उनके एरिया में दूषित पेयजल आ रहा है जिसके चलते तरह तरह की बीमारियां फ़ैल रही हैं। उन्होंने बताया कि वे इसकी शिकायत कई बार कर चुके हैं लेकिन इस समस्या का कोई हल नहीं निकल पा रहा है। वे इसकी शिकायत CM विंडो पर भी कर चुके हैं और इस बात को एक महीना बीत गया लेकिन अभी तक इसका कोई हल नहीं हुआ और न किसी ने उनकी सुध ली।

कलाना मोहल्ला निवासी इस समस्या के आगे लाचार हैं और उन्होंने प्रशासन से उनकी इस समस्या का हल करने की अपील की।

Exit mobile version