पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुये बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा के दिशा निर्देशो अनुसार दिनांक 01 अगस्त 2026 से 15 अगस्त 2026 तक ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान साइबर ठगी, अवैध हथियार, उद्घोषित अपराधियों, नशीले पदार्थो की तस्करी करने वाले आरोपियों को काबू किया गया है। अभियान के दौरान 163 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 29 कुख्यात अपराधियों को काबू किया गया। अवैध हथियार रखने के 10 मामले दर्ज करते हुयो 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमे 10 देसी पिस्तौल, 14 रौंद व 2 मैगजीन बरामद हुई है। नशीले पदार्थो का अवैध धंधा करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 06 मामले दर्ज किये जिसमे 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 18.08.2026 को रोहतक पुलिस द्वारा कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। अभियान के लिये 72 जवानों की टीम बनाई गई। पुलिस टीम द्वारा 09 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस अभियान के दौरान स्पेशल नाकाबंदी कर यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की गई। रोहतक पुलिस ने 12 जगह नाकाबंदी करते हुये 60 वाहनों के चालान किये व 20 वाहनों को जब्त किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले 30 युवकों के खिलाफ 172(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान जुआ अधिनियम के तहत 03 आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों से 54,000/- बरामद हुये।
दिनांक 19.08.2026 को रोहतक पुलिस द्वारा इवनिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान स्पेशल नाकाबंदी कर यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की गई। रोहतक पुलिस ने अलग-अलग जगह नाकाबंदी करते हुये 146 वाहनों के चालान किये व 18 वाहनों को जब्त किया गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 56 वाहन चालकों के चालान किये गये। सार्वजनिक स्थानो पर शराब का सेवन करने वाले 363 युवकों के खिलाफ 172(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान शस्त्र अधिनियम के तहत एक आरोपी को काबु किया गया आरोपी से एक देशी पिस्तौल व 2 रौन्द बरामद हुये। इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट के तहत महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार किये गये आरोपियों से कुल 36 ग्राम 67 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की गई।
रोहतक पुलिस की एसडीयू स्टाफ की टीम ने अवैध हथियार रखने वालो खिलाफ कार्यवाही करते हुये दो युवकों को 4 पिस्तौल व 30 रौंद सहित काबू किया गया है। दोनो आरोपियों को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपियों को 03 पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुये बताया कि मुख्य सिपाही प्रदीप के नेतृत्व मे एसडीयू स्टाफ की टीम आउटर बाईपास, सांपला नजदीक पॉलीटेक्निक कालेज बस स्टैंड के पास गश्त मे मौजूद दो युवकों को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान योगेश पुत्र अजय निवासी खेड़ी सुल्तान व सुधीर पुत्र रतिपाल निवासी अमादलपुर झज्जर के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर सुधीर के कब्जे से 02 देशी पिस्तौल, एक दोनाली गन तथा 30 रौंद जबकि योगेश से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सायला मे अभियोग संख्या 289/2026 अंकित किया गया है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुये बताया कि पीएसआई प्रतीक के नेतृत्व मे साइबर थाना की टीम ने अभियोग संख्या 66/2026 थाना साइबर रोहतक मे 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से 07 फर्जी वेबसाइट का खुलासा व आरोपी मुम्बई पुलिस और गृह मंत्रालय अधिकारी बनकर ठगी करते थे। आरोपियों से 13 स्मार्टफोन, 10 कीपैड फोन, 21 चालु सिम, 10 एटीएम कार्ड व अहम दस्तावेज बरामद हुये है।
उन्होने आगे यह भी चेतावनी दी है कि नशे की स्थिति मे आदमी आतंकवादी हो जाता है जो बेकसुर लोगों की जान लेता है। अब खुले मे शराब पीने वालों के फोटो सोशल मीडिया पर डाले जाएंगे और उनके खिलाफ अभियोग अंकित करके जेल की सलाखो के पिछे रखा जायेगा। रोहतक पुलिस अब सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले व नशा करके वाहन चलाने वालो के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्यवाही की जायेगी। रोहतक पुलिस का उद्देश्य जिले को नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाना है।
पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने आगे रोहतक कि आमजन से अपील की युवा देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से अपने माता-पिता एवं बुजुर्गों की सेवा और सहायता करने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल होकर अपने परिवार को शर्मिंदा न करने की अपील की उन्होंने युवाओं से अवैध हथियार रखने, नशा करने तथा वाहनों पर काले शीशे लगवाने जैसे शौक से दूर रहने और अधिक से अधिक खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश खेलों में अग्रणी है और युवाओं को खेलों में भाग लेकर देश, प्रदेश तथा अपने परिवार का नाम रोशन करना चाहिए।

