Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने प्रतिबंधित नशीली दवाईयों सहित युवक को किया काबू

रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने गश्त के दौरान प्रतिबंधित नशीली दवाईयों सहित युवक को काबू किया है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

प्रभारी अपराध शाखा-2 निरीक्षक नवीन जाखड ने बताया कि स.उप.नि. संदीप सिंह के नेतृत्व में सीआईए-2 की टीम माता दरवाजा चौक गश्त में मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की युवक अवैध रुप से प्रतिबंधित नशीली दवाईया बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर तुरंत कार्यवाही करते हुए बूस्टर चौक डेयरी मौहल्ला के पास नाकाबंदी करते हुए डेयरी मौहल्ला की तरफ से पैदल आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। पुछताछ पर युवक की पहचान बलबीर पुत्र औमप्रकाश निवासी गोल चक्कर दिल्ली गेट रेवाङी के रूप में हुई है।

नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास प्लास्टिक की थैली से प्रतिबंधित दवाई की कुल 28 शीशी विनरेक्स की बरामद हुई है। उक्त दवाईया एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित नशीली दवाईयों की श्रेणी में आती है। आरोपी उक्त प्रतिबंधित नशीली दवाईयों के संबंध में कोई लाईसेंस/परमीट पेश नहीं कर सका। आरोपी के खिलाफ थाना पुरानी सब्जी मंडी में अभियोग 289/2022 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।

Exit mobile version