Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पनाह देने वाले युवक को किया गिरफ्तार

Man in handcuffs

रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने प्रॉपर्टी डीलर जयपाल पांचाल पर हुए जानलेवा हमले की वारदात के आरोपी लोकेश उर्फ गोगी को पनाह देने वाले युवक को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है।


प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ उप.नि. अनेश ने बताया कि दिनांक 01.07.2022 को पुलिस को सूचना मिली की रामराज मे स्थित जयपाल पांचाल के घर पर गोलिया चली है। पुलिस ने तुंरत मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरु की। जयपाल पांचाल की शिकायत के आधार पर थाना शहर मे धारा 307/34 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 459/2022 अंकित है। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि वारदात से करीब दो-ढाई महीने पहले प्रोपर्टी डीलर जयपाल पांचाल को फोन कर लोकेश उर्फ गोगी ने एक करोड रुपये की फिरौती की मांग की। दिनांक 01.07.2022 को सांय करीब 5 बजे मोटरसाईकिल सवार दो अज्ञात युवको ने प्रोपर्टी डीलर जयपाल पांचाल पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फॉयरिंग करने की वारदात को अंजाम दिया था। जयपाल ने गोलियो से बचने के लिए अपनी फॉर्चयुनर गाडी की आड ली। युवको द्वारा फॉयर किए हुए फॉर्चुयनर गाडी मे लगे। आरोपी अंधाधुंध फॉयरिंग कर मौके से फरार हो गये।


मामले की जांच सीआईए-1 स्टाफ स.उप.नि. दिनेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 24.07.2022 को सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी रितिक पुत्र संजय निवासी कमशपुर सोनीपत को गिरफ़्तार किया गया है। वारदात के षडयंत्र मे शामिल आरोपी लोकेश उर्फ गोगी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी ने वारदात मे शामिल रहे लोकेश उर्फ गोगी को पनाह दी थी।

Exit mobile version