थाना शहर रोहतक की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गुमशुदा दो छोटे बच्चो को सकुशल बरामद कर वापस उसके परिवार से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर रोहतक एऱिया के युवक ने घर से अपने दो छोटे बच्चो के लापता होने बारे बताया। दिनांक 29.05.2026 को दोनो बच्चे बिना बताए अपने घर से चला गये। बच्चो की तलाश के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए गुमशुदा बच्चो का पता लगाया। पुलिस टीम ने अथक प्रयास से गुमशुदा दोनो बच्चो को सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले किया।
