रोहतक पुलिस की साइबर क्राइम थाना की टीम ने इंस्टाग्राम पर विदेश कम्पनी का सेक्रेटरी बताकर भारत मे डीलर के रूप मे काम करने का ऑफर देकर कोला नट्स के नाम पर बिजनेस करने का प्रलोभन देकर साढे 9 लाख से ज्यादा की ठगी की वारदात में शामिल रहे विदेशी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।

      प्रभारी थाना साईबर क्राईम रोहतक निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि जनता कालोनी निवासी रामनिवास ने थाना में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर धारा 420 भा.द.स के तहत अभियोग संख्या 10/2023 अंकित कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 10.03.2023 को रामनिवास की इंस्टा आईडी पर लडकी की फोटो लगी आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। रामनिवास ने फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया जिसके बाद चैट के माध्यम से रामनिवास को बिजनेस करने का ऑफर दिया। जिसके बाद एक व्हाट्सएप पर रामनिवास की एवा एवलिन के नाम से व्हाट्सएप के माध्यम से बात हुई। एवा एवलिन नामक युवक/युवती ने रामनिवास को बताया कि वह स्कॉटलैंड मे कंपनी मे सेक्रेटरी के पद पर है। कोला नट्स जो डिप्रेशन की दवाई मे इस्तेमाल होती है उनको वह भारत से खरीदती है। उसने रामनिवास को बताया कि वह भारत नहीं आ सकती और भारत मे डीलर बनाने के लिए रामनिवास को कहा। रामनिवास के हा करने पर रामनिवास ने अपनी सारी जानकारी शेयर की।

जिसके बाद रामनिवास ने सविता ट्रेडर्स से 5 सैंपल कॉल नटस के प्रत्येक पैकेट 81 हजार रुपये की कीमत से जो कुल 4 लाख 5 हजार रुपये मे खरीदे। रामनिवास को कॉल नटस का डीटीडीएस के माध्यम से पार्सल प्राप्त हुआ। जिसके बाद रामनिवास को 95 पैकेट औऱ खरीदने के लिए कहा गया। और रामनिवास से तीन गुणा रेट मे खरीदने की बात कही गई। रामनिवास ने 5 लाख 50 हजार रुपये मे 95 पैकेट और कॉल नेटस के खरीद लिए। रामनिवास को अलग-2 खातो मे बचे हुए पैसे डलवाने की बात कही गई। रामनिवास से कुल 9 लाख 55 हजार रुपये ठगने की वारदात को अंजाम दिया।

      मामलें की जांच स.उप.नि. सुनील द्वारा अमल में लाई गई। दिनांक 05.05.2023 को आरोपी ओसामिया स्टीवन अलीका पुत्र अलीका निवासी ड़ेल्टा स्टेट अगबोर नाईजीरिया हाल नजदीक भगत चन्द्रा अस्पताल महावीर इन्क्लेव, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे आरोपी राकेश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपीः-

ओसामिया स्टीवन अलीका पुत्र अलीका निवासी ड़ेल्टा स्टेट अगबोर नाईजीरिया हाल नजदीक भगत चन्द्रा अस्पताल महावीर इन्क्लेव, दिल्ली  

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 10 दिनांक 31.03.2023 धारा 420/109 भा.द.स थाना साइबर क्राइम रोहतक।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!