रोहतक पुलिस की सीआईए-2 की टीम ने प्रभावी रूप से गश्त करते हुए युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ निरीक्षक नवीन जाखड़ ने बताया कि मुख्य सिपाही मुनीश के नेतृत्व में सीआईए-2 स्टाफ की टीम सेक्टर-2 के पास गश्त में मौजूद थी। गश्त के दौरान सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए बोहर नहर पुल के पास खड़े युवक को शक के आधार पर काबू किया गया।

युवक की पहचान अजय उर्फ छांगा पुत्र सुरेन्द्र निवासी पाकस्मा के रूप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट मे अभियोग संख्या 321/2022 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!