रोहतक पुलिस की सीआईए-2 की टीम ने प्रभावी रूप से गश्त करते हुए युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी कट्टा (पिस्तौल) बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ निरीक्षक नवीन जाखड ने बताया कि मुख्य सिपाही सुरेन्द्र के नेतृत्व में सीआईए-2 स्टाफ की टीम रोहतक सोनीपत रोड सैक्टर-2 के पास गश्त में मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी करते हुए शीलाबाईपास की तरफ से पैदल आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सोहन पुत्र सुरेन्द्र निवासी झूगी न. 85 सुल्तानपुरी दिल्ली के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी कट्टा (पिस्तौल) बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट मे अभियोग संख्या 334/2022 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!