Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने बजरंग भवन के पास से हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात मे शामिल आरोपी किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने बजरंग भवन के पास से हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से चोरीशुदा बुलेट मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। आरोपी से मोटरसाइकिल चोरी की एक अन्य वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपी को पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ उप.नि. अनेश कुमार ने बताया कि बोहर निवासी आदित्य ने शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर थाना पीजीआईएमएस मे धारा 379 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 319/2022 अंकित कर जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 12.10.2022 को आदित्य करीब 9.30 बजे अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर बजरंग भवन के पास गया हुआ था। आदित्य अपनी बाईक को बिना लॉक किए चाय लेने के लिए चला गया। करीब 10 बजे आदित्य ने वापिस आकर देखा तो आदित्य को अपनी बाईक नही मिली।

मामले की जांच सीआईए-1 स्टाफ द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 22.11.2022 को स.उप.नि. दिनेश के नेतृत्व मे आरोपी विपुल पुत्र राजेश निवासी सिलाना हाल नजबगढ दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। दौराने जांच सामने आय़ा कि आरोपी ने दिनांक 01.09.2022 की रात को सैक्टर-14 रोहतक मे स्थित घर के सामने से खडी मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट मे धारा 379 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 347/2022 अंकित है।

गिरफ्तार आरोपीः-

विपुल पुत्र राजेश निवासी सिलाना हाल नजफगढ़ दिल्ली

Exit mobile version