Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ़ की टीम ने गाडी सवार युवक को नशीले पदार्थ सहित किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ़ की टीम ने गाडी सवार युवक को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 132 किलो 600 ग्राम डोडा चुरा बरामद किए है।आरोपी को आज पेश अदालत कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है।आरोपी से गहनता से पूछताछ का जा रही है।
प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ उप.नि अनेश कुमार ने बताया कि स.उप.नि.दिनेश के नेतृत्व मे सीआईए-1 स्टाफ की टीम खेरडी मोड भिवानी रोड कलानौर गश्त पर थी। दौराने गश्त सूचना मिली की गाड़ी में सवार युवक नशीला पदार्थ लिए हुए है जो कलानौर से होते हुए अम्बाला की तरफ़ जाऐगे।

सूचना के आधार पर तुरंत कार्यवाही करते हुए नारनौल-अम्बाला 152डी हाइवे पर नाकाबंदी की गई। नारनौल की तरफ़ से आ रही गाड़ी न. एचआर51एटी6633 मे सवार युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान भजन राम पुत्र सिकंदर निवासी गांव ढाबी गुजराली जिला पटियाला के रुप मे हुई है। नियमानुसार तलाशी लेने पर गाड़ी से 10 प्लास्टिक कट्टो मे से कुल 132 किलो 600 ग्राम डोडा चुरा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना कलानौर मे एनङीपीएक्स एक्ट के तहत अभियोग संख्या 484/2022 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version