Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने गाड़ी छीनने की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

रोहतक में एवीटी स्टाफ प्रभारी एसआई पंकज ने बताया कि जलालपुर, मेवात निवासी मुस्सी समिन की शिकायत के आधार पर थाना आईएमटी में केस दर्ज कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि समिन अपनी गाड़ी को टैक्सी में मे चलाता है। 19 अगस्त को रात के समय समिन अपनी गाड़ी से बिलासपुर होते हुए गुरुग्राम आ रहा था। रात के समय करीब 1 बजे बिलासपुर चौक पर चार लड़कों ने गुरुग्राम के लिए 500 रुपए में समिन की टैक्सी को बुक किया। जिनमें से एक लड़के ने कहा कि उसके पिता बीमार है और पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल है।

समिन को कल सुबह चलने के लिए पूछा। समिन ने चारों युवकों को राजीव चौक गुरुग्राम पर उतारा। युवकों ने समिन का मोबाइल नंबर लिया। समिन सवारी बैठाकर चला गया। कुछ देर बाद उन लड़कों में से एक ने समिन को फोन कर कहा कि वो बस अड्डा गुड़गांव आ जाए उन्हें रोहतक जाना है। 2500 रुपए में समिन की टैक्सी को बुक किया।

रात करीब 3 बजे बस अड्डा गुड़गांव से चारों युवक बैठकर रोहतक के लिए चल पड़े। समिन जब खरावड़ मंदिर से रोहतक शहर की तरफ चला तो युवकों ने झज्जर जाने के लिए कहा। समिन ने झज्जर जाने के लिए मना कर दिया। युवकों ने लधुशंका करने के बहाने से गाड़ी को रुकवाया। चारों युवकों ने समिन के साथ मारपीट कर गाड़ी में पिछली सीट पर बैठा दिया। युवकों ने समिन के साथ मारपीट कर करीब चार हज़ार रुपए, मोबाइल फोन छीन लिया। समिन को गांव डीघल के पास छोड़कर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए।

जांच के दौरान एवीटी स्टाफ की टीम ने छापेमारी करते हुए मांगी लाल निवासी दुतारा जिला फाजिल्का पंजाब, अभिषेक निवासी सीतो गुने जिला फाजिल्का और सोचंद निवासी खिरपुर जिला फाजिल्का को गिरफ्तार किया। कोर्ट के आदेश पर शिकायतकर्ता द्वारा आरोपियों की पहचान की गई। आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Exit mobile version