Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ व सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने तीन युवको को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ व सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त अलग-2 स्थानो से तीन युवको को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से दो देसी पिस्तौल (कट्टा) व तीन जिंदा रौंद बरामद हुए है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम 25(1-बी)(ए) के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है।

प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. गोर्धन सिंह ने बताया कि स.उप.नि. जितेन्द्र के नेतृत्व में एवीटी स्टाफ की टीम गश्त में गांव खरावड स्टेडियम के सामने मौजूद थी। सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए गांव खरावड की तरफ से पैदल आ रहे दो युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। पुछताछ पर जिसकी पहचान रोहित पुत्र सतनारायण व प्रीत उर्फ नीशु पुत्र सतीश  निवासीगण गाँव खरावड के रूप में हुई है। नियमानुसार तलाशी लेने पर रोहित के पास एक देसी पिस्तौल (कट्टा), एक रौंद व प्रीत उर्फ नीशु के पास से दो जिंदा रौंद बरामद हुए है। दोनो युवको के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना आईएमटी में अभियोग संख्या 114/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। दौराने जांच सामने आया कि आरोपियो का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी हत्या के मामले मे गिरफ्तार हो चुके है। आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर है।

प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ निरीक्षक नवीन जाखड़ ने बताया कि मुख्य सिपाही संजय के नेतृत्व में सीआईए-2 स्टाफ की टीम सोनीपत रोड नजदीक महेन्द्रा मॉडल स्कूल के पास गश्त मे मौजूद थी। सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए गांव बोहर की तरफ से पैदल आ रहे एक युवक को शक के आधार पर काबू किया गया जिसकी पहचान मोहित पुत्र ओमबीर गाँव रोहना जिला सोनीपत के रूप में हुई है। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास एक देसी पिस्तौल (कट्टा) बरामद हुई है। युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना अर्बन एस्टेट में अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। 

Exit mobile version