Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की एएनसी की टीम ने युवक को नशीले पदार्थ सहित किया गिरफ्तार

Man in handcuffs

रोहतक पुलिस की एएनसी की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए युवक को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी से 2 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं।

प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल टीम स.उप.नि. पंकज ने बताया कि स.उप.नि. पतराम के नेतृत्व मे एएनसी की टीम बाल्मिकी चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए गढी मौहल्ला गली से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सुनील पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी गढी मौहल्ला रोहतक के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास प्लास्टिक थैली से 2 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर मे अभियोग संख्या 625/2022 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version