Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस द्वारा कालोनी/गांवों का दौरा कर लोगों की साथ की गई बैठक,होली व फाग का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने बारे की अपील

उदय सिंह मीना ने सभी राजपत्रित अधिकारियों व प्रभारी थाना/चौकी को आदेश दिए है कि अपने-2 एरिया का दौरा करे तथा लोगों से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने बारे अपील करें। रोहतक पुलिस द्वारा संवेदनशील कालोनियों/मौहल्लो एवं गांवों को दौरा किया जा रहा है। मौजिज लोगों व गांव स्तर पर गठित शांति कमेटी के लोगों से अपने-2 एरिया में शांति बनाए रखने बारे अपील की जा रही है। इसके अलावा पुलिस द्वारा शरारती तत्वों, आपराधिक प्रवृति की लोगों पर भी निगऱानी रखी जा रही है। रोहतक पुलिस द्वारा हाल में पैरोल पर आए लोगो की भी सूची तैयार करके संबंधित थाना/चौकी में निगरानी के लिए भेजी गई है। रोहतक पुलिस द्वारा त्यौहार को ध्यान में रखते हुए आमजन की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे है।

प्रभारी थाना सब्जी मंडी निरीक्षक बिजेन्द्र द्वारा सलारा मौहल्ला, पाड़ा मौहल्ला, किला मौहल्ला, गढ़ी मौहल्ला आदि का दौरा किया गया है। प्रभारी थाना सदर रोहतक उप.नि. हरपाल सिंह द्वारा भैयापुर लाढौत, खिडवाली, बसंतपुर आदि गांव का दौरा किया है। प्रभारी पुलिस चौकी टिटौली स.उप.नि. कपिल द्वारा गांव टिटौली व प्रभारी पुलिस चौकी घिलौड़ ने जसिया गांव का दौरा कर लोगों से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की है। इसके अलावा अन्य प्रभारी थाना/चौकी ने भी आज अपने-2 एरिया में लोगों से मिलकर अपील की है। 

Exit mobile version