पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना के नेतृत्व में रोहतक पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों के धरपकड़ के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। रोहतक पुलिस ने साल 2022 मे 11 माह के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी के 201 आरोपियों व अवैध हथियारों रखने के मामलों में 197 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब की तस्करी के 736 आरोपी व सार्वजनिक स्थानो पर जुआ/सट्टा खाईवाली करते हुए 296 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

रोहतक पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए नशीले पदार्थो की तस्करी करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते नकेल कसने का काम किया है। माह जनवरी से लेकर नवम्बर तक रोहतक पुलिस द्वारा नशीला पदार्थों की तस्करी के 159 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए है। जिनमें 201 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। रोहतक पुलिस द्वारा लाखो रूपये की कीमत के नशीले पदार्थो को जब्त किया गया है। जब्त किए गए नशीले पदार्थ में 4 किलो 553 ग्राम अफीम, 32 किलो 330 ग्राम चरस, 868 किलो 271 ग्राम गांजा, 4 किलो 88 ग्राम हैरोइन, 14 ग्राम स्मैक, 625 बोतल ओनरेक्स, 1467 इंजेक्शन, प्रतिबंधित 60,000 टेबलेट व 216 कैप्सूल है। इस दौराने आरोपियो से 3,05,140/- रुपये भी बरामद हुए है।

अवैध हथियार की तस्करी पर भी नकेल कसने का काम किया है। अवैध रूप से हथियार रखने वालों के खिलाफ निरंतर कार्यवाही करते हुए 11 महीनो मे 167 मामलें शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किए गए। उक्त मामलों में 197 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 172 देसी पिस्तौल, 2 रिवाल्वर, 1 डोगा गन, 5 चाकू व 178 कारतूस बरामद हुई है।

रोहतक पुलिस द्वारा इस अवधि के दौरान अवैध शराब का धंधा करने वाले के खिलाफ कडी कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत 691 मामले दर्ज करते हुए 736 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से गहनता से पुछताछ की गई है। लाखो रूपये कीमत की अलग-2 मार्को की 12,453 बोतल देसी शराब, 4,671 बोतल अग्रेंजी शराब, 1,437 बोतल बीयर, 20 बोतल कच्ची शराब, 90 लीटर लाहण व 3,41,840/- रुपये बरामद किए गए। रोहतक पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर जुआ/सट्टा खाईवाली करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 181 मामले दर्ज किए गए। उक्त मामलों में 296 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से दांव पर लगे कुल 7,11,760/- रुपये बरामद हुए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!