Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की टीम ने जुआ खेलते हुए आठ युवको को किया काबू!!

पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना के दिशा-निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए रोहतक पुलिस की टीम ने छापेमारी करते हुए रेस्टोरेंट मे किराए का कमरा लेकर ताश के पत्तो के साथ जुआ खेलते हुए आठ युवको को काबू करने मे सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियो से सट्टा मे दांव पर लगे 181795/- रुपये बरामद हुए है। आरोपियो के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।

प्रभारी थाना आर्य नगर निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि उप.नि. रामप्रसाद के नेतृत्व मे पुलिस टीम छोटू राम चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की जय रेस्टोरंट मे कुछ युवक किराये पर कमरा लेकर ताश के पत्तों पर रकम दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने नियमानुसार छापेमारी करते हुए कमरे के अन्दर से 8 युवको को ताश के पत्तो से जुआ खेलते हुए काबू किया है। युवको की पहचान सुनील उर्फ सोनु पुत्र हंसराज निवासी पाडा मोहल्ला, संतराम पुत्र अमर निवासी शोरा कोठी, मनोज पुत्र खरैती लाल निवासी कृष्णा कालोनी, विशाल पुत्र प्रदीप निवासी प्रधाना मौहल्ला, नितिन पुत्र रमेश निवासी कसाई वाला चौक, रविन्द्र पुत्र सुरेश निवासी राजीव कालोनी, अमित पुत्र चरणजीत व साहिल पुत्र शांति प्रकाश निवासीगण छोटा पाना कलानौर के रुप मे हुई है। युवको के पास से सट्टे मे दांव पर लगे कुल 181795/- रुपये बरामद हुए है। आरोपियो के ख़िलाफ़ जुआ अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 373/2022 अंकित कर गिरफ़्तार किए गए है।

Exit mobile version