Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की टीम ने गाडी सवार दो युवको को 222 ग्राम हेरोइन सहित किया काबू

रोहतक पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गाडी सवार दो युवको को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से कुल 222 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं।

प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल टीम स.उप.नि. पंकज ने बताया कि स.उप.नि. पतराम के नेतृत्व मे एएनसी की टीम गांव इस्माइल के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली कि गाडी सवार कलानौर व हिसार निवासी युवक नशीला पदार्थ बेचने की फिराक मे घूम रहे है। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए झज्जर सोनीपत रोड पुल के नीचे दिल्ली रोहतक रोड सापंला के पास नाकाबंदी करते हुए वाहनो की चैकिंग करनी शुरु की।

दिल्ली की तरफ से आ रहे गाडी न. एचआर 20 एम 9791 मे सवार दो युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। गाडी चालक युवक की पहचान सजंय पुत्र रत्नसिंह निवासी न्यु राजीव नगर हिसार व अजीत पुत्र जयबीर निवासी कलानौर के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर अजीत के पास से 222 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना सांपला मे अभियोग संख्या 446/2022 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version