Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की टीम ने अवैध हथियार सहित युवक को किया गिरफ्तार!!

रोहतक पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल (कट्टा) बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी सीआईए-1 निरीक्षक उप.नि. अनेश ने बताया कि मुख्य सिपाही प्रदीप के नेतृत्व मे सीआईए-1 स्टाफ की टीम राहड रोड नजदीक कबीर धर्मशाला के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए राहड रोड पर स्थित भगत सिंह पार्क के सामने खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान प्रदीप उर्फ कालिया पुत्र जगदीश उर्फ जग्गी निवासी गांव सैम्पल हाल किरायेदार खोखराकोट रोहतक के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल/कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना पुरानी सब्जी मंडी मे अभियोग संख्या 330/2022 अंकित कर गिरफ्तार किया।

Exit mobile version