Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

 रोहतक पुलिस की टीम ने युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया

रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। युवक से अलग-2 मार्को की कुल 81 बोतल शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। 

प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि उप.नि. समुन्द्र के नेतृत्व मे पुलिस टीम पुराना रोहतक दिल्ली रोड गिझी मोड सांपला के पास गश्त पर थी। दौराने गश्त सूचना मिली की गिझी रोड बन्द फाटक रेलवे लाईन सांपला के पास युवक अवैध रुप से शराब बेचने का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुए रेलवे लाइन की तरफ दीवार के पास शराब की पेटियो पर बैठे युवक को काबू किया गया। युवक की पहचान शशी मोहन पुत्र छदनी लाल निवासी गांव रनवा जिला कन्नौज उतर प्रदेश के रूप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 14 बोतल देसी, 17 बोतल बीयर, 52 अध्धे व 96 पव्वे शराब बरामद हुई जो कुल 81 बोतल शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 269/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। 

Exit mobile version