Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की टीम ने चरस सहित युवक को किया गिरफ़्तार

रोहतक पुलिस टीम ने गस्त के दौरान छापेमारी करते युवक को 36 ग्राम चरस सहित गिरफ़्तार किया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

प्रभारी थाना आर्यनगर निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि स.उप.नि. राजेन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त में मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली कि एक युवक नशीले पदार्थ सहित शांतमई चौक पर खड़ा है। पुलिस ने तुरंत नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शांतमई चौक से अश्वनी निवासी गांव गिवाणा (सोनीपत) हाल किरायेदार रामगोपाल कालोनी, रोहतक को शक के आधार पर काबू किया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 36 ग्राम चरस बरामद हुई। युवक के खिलाफ थाना आर्यनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग संख्या 87/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। मामलें की जांच स.उप.नि. संदीप द्वारा अमल में लाई गई। दौराने जांच सामने आया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी स्कूटी चोरी के मामलें में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। 

Exit mobile version