Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की टीम ने अलग-2 स्थानो से दो युवको को अवैध शराब सहित किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त अलग-2 स्थानो से दो युवको को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। युवको से अलग-2 मार्को की कुल 113 बोतल, 48 अद्धा व 84 पव्वे शराब बरामद हुई है। आरोपियो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। 

प्रभारी थाना सदर निरीक्षक प्रदीप दहिया ने बताया कि पुलिस चौकी टिटौली मे तैनात मुख्य सिपाही प्रवीण के नेतृत्व मे पुलिस टीम जींद रोहतक रोड टिटौली चौक रोहतक के पास गश्त पर थी। दौराने गश्त कृष्णा रेस्टोरेन्ट गोल चक्कर से हिसार आउटर बाईपास नजदीक सुन्दरपुर के पास खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र कृष्ण वासी गाँव भालोट के रूप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से गत्ता पेटी से 60 बोतल बीयर बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 248/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

प्रभारी थाना शहर रोहतक निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि स.उप.नि. सोहन लाल केनेतृत्व मे पुलिस टीम जींद चौक के पास गश्त पर थी। दौराने गश्त सूचना मिली की गांव बहु अकबरपुर निवासी अपनी दुकान के बाहर अवैध रुप से शराब बेचने का काम कर रहा है। सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए सुन्दरपुर रोड पर स्थित दुकान के बाहर से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान जयवीर उर्फ लीली पुत्र अजीत निवासी गांव बहु अकबरपुर हाल शास्त्री कॉलोनी रोहतक के रूप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से गत्ता पेटी से अलग-2 मार्को की 53 बोतल शराब, 48 अध्धे व 84 पव्वे शराब बरामद हुए जो कुल 98 बोतल शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 512/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। 

Exit mobile version