रोहतक पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी करते हुए स्कूटी सवार दो युवको को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। युवको से 48 बोतल शराब बरामद हुई है। आरोपियो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
प्रभारी थाना शिवाजी कालोनी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही बिजेन्द्र के नेतृत्व मे पुलिस टीम बालचंद चौक रोहतक गश्त मे मौजदू थी। दौराने गश्त सूचना मिली की स्कूटी सवार दो युवक अवैध शराब सहित सुनारियां रोड से होते हुए शहर रोहतक की तरफ आ रहे है। सूचना के आधार पर तुरंत कार्यवाही करते हुए गणेश कालोनी सुनारिया रोड के पास नाकाबंदी करते हुए वाहनो की चैकिंग करनी शुरु की। सुनारियां गांव की तरफ से आ रहे स्कूटी न. एचआर13के-5025 पर सवार दो युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। स्कूटी चालक युवक की पहचान जगत पुत्र नक्षत्रधारी निवासी चकियाघाट जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश हाल नई अनाज मन्डी रोहतक व पीछे बैठे युवक नरेश पुत्र तारा चन्द निवासी बाबरा मोहल्ला रोहतक के रुप मे हुई है। नियमानुसार तलाशी लेने पर स्कूटी के पायदान पर रखी दो अंग्रेजी शराब की पेटी व पीछे बैठे युवक के पास रखी दो शराब की पेटी जो कुल 48 बोतल बरामद हुई है। आरोपियो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 643/2022 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब व स्कूटी को जब्त किया गया है।

