Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की टीम ने गाड़ी चोरी की वारदात को मे शामिल रहे दो आरोपी किये गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की टीम ने गाडी चोरी की वारदात को मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो को अदालत के आदेश पर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. गोर्धन सिंह ने बताया कि आर्य नगर निवासी रविन्द्र की शिकायत के आधार पर थाना आर्य नगर मे धारा 379 भा.द.स के तहत अभियोग अंकित कर जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि रविन्द्र ने ग्रीन रोड पर दुकान कर रखी है। दिनांक 04.06.2022 को रात करीब 11 बजे रविन्द्र ने अपनी गाडी को दुकान के सामने खडा किया था। दिनांक 05.06.2022 को सुबह करीब 9 बजे रविन्द्र को अपनी गाडी दुकान के सामने नही मिली। अज्ञात युवक रात के समय रविन्द्र की गाडी चोरी कर मौके से फरार हो गये।

मामले की जांच मुख्य सिपाही मंजीत द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 25.11.2022 को पुलिस टीम ने आरोपी हरप्रीत उर्फ गाठा पुत्र बक्शी निवासी सैनिक कालोनी रोहतक व कपिल पुत्र धर्मबीर निवासी शिव नगर रोहतक को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ़्तार किया है। आरोपियो का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपियो के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है। आरोपियो ने रोहतक शहर मे चोरी की तीन वारदातो को अंजाम दिया हुआ है। आरोपी थाना शहर रोहतक मे गाडी चोरी की वारदात मे गिरफ्तार हो चुके है।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. हरप्रीत उर्फ गाठा पुत्र बक्शी निवासी सैनिक कालोनी रोहतक
  2. कपिल पुत्र धर्मबीर निवासी शिव नगर रोहतक

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 240 दिनांक 05.06.2022 धारा 379 भा.द.स. थाना आर्य नगर

Exit mobile version