Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की टीम ने माडौदी जाटान मे देवर-भाभी पर हुए जानलेवा हमले की वारदात मे शामिल रहे दो आरोपी किये गिरफ़्तार

रोहतक पुलिस की टीम ने माडौदी जाटान मे देवर-भाभी पर हुए जानलेवा हमले की वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना कलानौर निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि दिनांक 15.11.2022 को माडौदी जाटाना निवासी शिवकुमार ने शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि शिवकुमार प्राईवेट नौकरी करता है। शिवकुमार के भाई राजेश का लडके अमित व प्रवेश खेती-बाडी का काम करते है। वारदात से करीब 8 दिन पहले अनिस पुत्र विरेन्द्र व सौरव पुत्र रविन्द्र की शिवकुमार के भतीजे अमित के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसको दोनो पक्षो ने आपस मे मिलकर सुलझा लिया। दिनांक 14.11.2022 को रात करीब 11.30 बजे शिवकुमार के मकान के सामने मोटरसाइकिल आकर रुकने पर 2/3 लडको की गाली देने की आवाज सुनाई दी। शिवकुमार ने बाहर आकर देखा तो अनिस व उसका बुआ का लडका संदीप व एक अन्य लडका मोटरसाईकिल पर बैठे गाली दे रहे थे। शिवकुमार ने गालियो का विरोध किया तो युवको ने शिवकुमार के साथ हाथापाई शुरु कर दी। शोर सुनकर शिवकुमार का भाई व भाभी बाहर आये व शिवकुमार को छुडाने लगे। अनिस ने अपनी जेब से पिस्तौल निकालकर जान से मारने की नीयत से शिवकुमार पर फॉयर कर दिया। गोली के छर्रे शिवकुमार की भाभी के चेहरे पर लगे। शोर सुनकर इक्ट्ठा हुए व्यक्तियो को देखकर अनिस पिस्तौल वही फेंककर संदीप के साथ मौके से भाग गया।

मामले की जांच स.उप.नि. संजय द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 25.11.2022 को आरोपी आनिश उर्फ कालू पुत्र विरेन्द्र निवासी माडौदी जटान व संदीप उर्फ भांजा पुत्र हंसबीर निवासी गिरावड को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. आनिश उर्फ कालू पुत्र विरेन्द्र निवासी माडौदी जटान
  2. संदीप उर्फ भांजा पुत्र हंसबीर निवासी गिरावड

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 468 दिनांक 15.11.2022 धारा 307/506/34 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम थाना कलानौर

Exit mobile version