Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की टीम ने घर मे घुसकर आभूषण चोरी करने के मामले मे तीन आरोपियो को किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की टीम ने गांव काहनौर मे स्थित घर मे घुसकर आभूषण चोरी करने की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना कलानौर निरीक्षक राजबीर सिंह ने बताया कि दिनांक 13.02.2023 को गांव काहनौर निवासी दिप्ती की शिकायत के आधार पर थाना में अभियोग संख्या अंकित कर जांच शुरु की गई। किया गया। जो शिकायत के आधार पर पाया गया कि दिप्ती ने अपने घर मे ही कपडे की दुकान कर रखी है। दिनांक 12.02.2023 को दिप्ती ने शादी मे जाने के लिए अपने आभूषण निकाले तो उनमे से दो सोने की चैन, एक सोने की अंगूठी व चांदी की पायल चोरी हुई मिली। मामले की जांच पुलिस चौकी काहनौर मे तैनात स.उप.नि. कुलदीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 14.02.2022 को आरोपी रणजीत उर्फ धीरा पुत्र प्रकाश, सन्नी पुत्र नरेश व विकास उर्फ विक्की पुत्र रोहताश निवासीगण काहनौर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से चोरीशुदा सामान को बरामद किया गया है। आरोपियो से वारदात मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है।

Exit mobile version