रोहतक पुलिस की टीम ने ग्रीन रोड शक्ति नगर के पास से हुई एक्टिवा की चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से स्कूटी चोरी की अन्य तीन वारदातो का खुलासा हुआ है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना आर्य नगर निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 16.09.2022 को ग्रीन रोड शक्ति नगर निवासी आशु ने पुलिस मे शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर धारा 379 भा.द.स के तहत अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि आशु ने दिनांक 15.09.2022 को सांय करीब 4/5 बजे अपनी एक्टिवा को अपने घऱ के बाहर ग्रीन रोड खडी की हुई थी। आशु ने रात करीब 9 बजे बाहर आकर देखा तो उसे अपनी एक्टिवा नही मिली। अज्ञात युवक आशु की एक्टिवा चोरी कर मौके से फरार हो गये।
मामले की जांच मुख्य सिपाही कुलदीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 18.09.2022 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी अखि उर्फ सोमी पुत्र जोगेन्द्र, आशीष पुत्र सुरेश व दर्पण पुत्र औमप्रकाश निवासीगण आर्य नगर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से चोरीशुदा एक्टिवा को बरामद किया गया है। दौराने जांच सामने आया कि आरोपियो का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपियो से स्कूटी चोरी की अन्य तीन वारदातो का खुलासा हुआ है।
- आरोपियो ने दिनांक 10/11 सितम्बर 2022 की रात को ग्रीन रोड पर खडी एक्टिवा को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे आरोपियो के खिलाफ थाना आर्य नगर मे धारा 379 भा.द.स के तहत अभियोग संख्या 360/2022 अंकित है।
- आरोपियो ने दिनांक 12.09.2022 को दोपहर के समय आर्य नगर मे स्थित घर के सामने खडी एक्टिवा को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे आरोपियो के खिलाफ थाना आर्य नगर मे धारा 379 भा.द.स के तहत अभियोग संख्या 362/2022 अंकित है।
- आरोपियो ने दिनांक 09.09.2022 को झंग कालोनी मे घर के सामने खडी एक्टिवा को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे आरोपियो के खिलाफ थाना सिविल लाईन मे धारा 379 भा.द.स के तहत अभियोग संख्या 264/2022 अंकित है।
गिरफ्तार आरोपीः-
- अखि उर्फ सोमी पुत्र जोगेन्द्र निवासी आर्य नगर
- आशीष पुत्र सुरेश निवासी आर्य नगर
- दर्पण पुत्र औमप्रकाश निवासी आर्य नगर
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 370 दिनांक 16.09.2022 धारा 379 भा.द.स. थाना आर्य नगर

