Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की टीम ने युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार एक देसी पिस्तौल बरामद

रोहतक पुलिस की टीम ने दौरान गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ निरीक्षक नवीन जाखड ने बताया कि मुख्य सिपाही मुनीष के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम आउटर बाईपास हुड्डा जिमखाना क्लब के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त राजीव गांधी खेल स्टेडियम की तरफ पैदल जा रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान अंकुर उर्फ मोंटी पुत्र रामबीर निवासी गाँव चुलियाना के रुप मे हुई। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट मे अभियोग संख्या 78/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। 

Exit mobile version