Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की टीम ने युवक को अवैध शराब सहित किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। युवक से अलग-2 मार्को की कुल 65 बोतल, 51 अध्धा व 90 पव्वे शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। 

प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी शहर सांपला मे तैनात मुख्य सिपाही प्रदीप के नेतृत्व मे पुलिस टीम खरखोदा रोड सांपला के पास गश्त पर थी। दौराने गश्त सूचना मिली की गांव कुंगड निवासी युवक दहकोरा रोड सांपला पर स्थित दुकान की आड मे अवैध रुप से शराब बेचने का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुए दीवार के पास बैठे युवक को काबू किया गया। युवक की पहचान जगबीर पुत्र रति भान निवासी कुँगड जिला भिवानी के रूप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 65 बोतल देसी शराब व बीयर, 51 अध्धे व 90 पव्वे शराब बरामद हुई जो कुल 113 बोतल शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 282/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। 

Exit mobile version